(सामाजिक अध्ययन सामाजिक विज्ञान)
निर्देश निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए
सहीसबसे उपयुक्त विकल्प चुनिए ।
31. निम्नलिखित में से कौन सा कथन खनिज के संदर्भ
में सही नहीं है
(1) इनका एक निश्चित रासायनिक संघटन
होता है।
(2) ये विभिन्न प्रकार के भू वैज्ञानिक परिवेश में
निर्मित होते हैं।
(3) सभी खनिज अधात्विक होते हैं।
(4) ये प्राकृतिक रूप से प्राप्त होने वाले पदार्थ हैं।
32. निम्नलिखित का मिलान कीजिए
a. नर्मदा घाटी iआरंभिक गणतंत्र
b. वजी ii. आखेट और संग्रहण
c. गारो पहाड़ियाँ iii. लगभग 2500 वर्ष पूर्व के शहर
d. गंगा घाटी iv. प्रथम नगर
e. सिंधु और उसकी v. आरंभिक कृषि
सहायक नदियाँ
a b c d e
(1) V i ii iv iii
(2) ii i v iii iv
(3) v iv iii ii i
(4) i ii iii iv v
33. नीचे दो कथन (A) और (B) भारतीय इतिहास के
तिथियों और काल के समसामयिक वाद-
विवादों के संदर्भ में दिए गए हैं
कथन (A) हिन्द-मुस्लिम-ब्रिटिश जैसी
कालावधि उपयुक्त है, क्योंकि शासकों का धर्म ही
एकमात्र महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक परिवर्तन रहा है।
कथन (B) लम्बी समयावधि में घटित होने वाली
ऐतिहासिक प्रक्रियाओं को निश्चित तिथियों
और काल विभाजनों के अंतर्गत लाना
समस्यात्मक है।
(1) (A) और (B) दोनों सही हैं किन्तु (A) की
सही व्याख्या (B) नहीं है।
(2) (A) सही है, किन्तु (B) गलत है।
(3) (A) गलत है, किन्तु (B) सही है।
(4) (A) और (B) दोनों सही हैं तथा (A) की
सही व्याख्या (B) है।
34. नीचे दो कथन उन्नीसवीं शताब्दी में नई लोकप्रिय
भारतीय कला के संदर्भ में है।
कथन (A) कई चित्रों में अपने आस पास के
बदलावों का उपहास किया गया, अंग्रेजी भाषी
लोगों के नए शौकों का मजाक तथा औरतों को
घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई।
कथन (B) राष्ट्रवादी विचारों को अभिव्यक्त करने
और लोगों को ब्रिटिश शासन के खिलाफ
उद्वेलित करने के लिए छवियों का इस्तेमाल
किया जाता था।
(1) (A) और (B) दोनों सही हैं किन्तु (A) की
सही व्याख्या (B) नहीं है।
(2) (A) सही है, किन्तु (B) गलत है।
(3) (A) गलत है, किन्तु (B) सही है।
(4) (A) और (B) दोनों सही हैं तथा (A) की
सही व्याख्या (B) है।
35. भारत में आरंभिक मानवों पर समझ के लिए
निम्नलिखित में से किसे एक प्राथमिक स्रोत माना
जा सकता है
(1) गिरनार का शैल अभिलेख
(2) पादशाहनामा चित्रकला
(3) मध्यप्रदेश की शैल चित्रकला
(4) कांगड़ा शैली की चित्रकला
36. ब्रिटिश काल से पहले बच्चों को पढ़ाया जाता था
(1) एक निश्चित फीस लेकर ।
(2) साल भर, फसल की कटाई के समय
छोड़कर, जब वे खेतों में काम करते थे।
(3) वार्षिक परीक्षा के माध्यम से मूल्यांकन के
लिए।
(4) सरकारी संस्थानों में।
37. नीचे दो कथन (A) और (B) 18-19 वीं शताब्दियों
में यूरोप में राष्ट्र राज्यों के उदय संदर्भ में है।
कथन (A) अठारहवीं शताब्दी तक यूरोप के लोग
स्वयं को राष्ट्र-राज्य के रूप में देखते थे।।
कथन (B) प्रारंभिक उन्नीसवीं शताब्दी में लोगों को
यह बोध कराया गया कि प्रत्येक भाषी समुदाय
एक अलग राष्ट्र था।
(1) (A) और (B) दोनों सही हैं किन्तु (A) की
सही व्याख्या (B) नहीं है।
(2) (A) सही है, किन्तु (B) गलत है।
(3) (A) गलत है, किन्तु (B) सही है।
(4) (A) और (B) दोनों सही हैं तथा (A) की
सही व्याख्या (B) है।
38. बी.सी.ई. का तात्पर्य है
(1) बिफ़ोर कॉमन एरा
(2) बिफ़ोर सीज़र एरा
(3) बिफ़ोर कॅन्टिंपररी एरा
(4) बिफ़ोर क्रिश्चन एरा
39. हम यह आज कैसे जानते हैं कि पुरापाषाण युग में
भारत में शुतुरमुर्ग होते थे
(1) महाराष्ट्र के पटने पुरास्थल से शुतुरमुर्ग के
अंडों के अवशेष मिलें हैं।
(2) शतुरमुर्गों पर मौखिक स्मृतियाँ हमारे पास
दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय में
अभिलेखित हैं।
(3) विदेशी यात्रियों के वृतान्तों में इनका वर्णन है।
(4) उस समय की कृतियों में इन पक्षियों का
विविध लेख हमें मिलता है।
40.
हड़प्पा सभ्यता का पतन कैसे हुआ
A. ऐसा लगता है कि शासकों का नियंत्रण
समाप्त हो गया।
B. जंगलों का विनाश हो गया होगा।
C. सभ्यता के पूरे क्षेत्र में बाढ़ आ गई।
D. संभवतः नदियाँ सूख गई थीं।
सही व्याख्या का चयन करें
(1) A,B, D
(2) A,C,D
(3) B,C,D
(4) A, B,C
41. महायान बौद्ध धर्म के अंतर्गत
(1) बुद्ध की प्रतिमाएँ बनाई जाने लगीं।
(2) बोधिसत्वों को नहीं स्वीकारा गया क्योंकि
उन्हें अभी भी ज्ञान प्राप्ति करना बाकी
था।
(3) मूर्तिकला के केन्द्रों के रूप में मथुरा एवं
तक्षशिला का पतन हुआ।
(4) मूर्तियों में बुद्ध की उपस्थिति सिर्फ कुछ
संकेतों के माध्यम से दर्शाई जाती थी।
42. ख़लजी और तुगलक वंश के अंतर्गत प्रशासन
और समेकन के संदर्भ में सही क्या है
(1) गंगा के मैदानी इलाके के घने जंगलों वाले
क्षेत्र को पहली बार पैठा गया ।
(2) दिल्ली से बंगाल जैसे सुदूर प्रांतों का
नियंत्रण कठिन था।
(3)
अलाउद्दीन ख़लजी और मुहम्मद तुग़लक़
गंगा के मैदानी इलाकों पर ज़ोर जबरदस्ती
अपना अधिकार लंबे समय तक रख पाए ।
(4) उपमहाद्वीप का काफ़ी बड़ा हिस्सा दिल्ली
के सुलतानों के अधिकार में रहा।
43.
जनजातीय लोगों के इतिहास के पुननिर्माण में
निम्न में से कौन कथन गलत है
(1) अधिकांश जनजातीय समूहों ने लिखित
दस्तावेज़ रखा है।
(2) जनजातीय लोगों ने समृद्ध रीति-रिवाजों
और मौखिक परंपराओं का संरक्षण किया
(3) जनजातीय समाज अपनी विविध किस्म
की ज़रूरतों के लिए एक-दूसरे पर निर्भर
रहा।
(4) समकालीन इतिहासकार और मुसाफ़िरों ने
जनजातियों के बारे में बहुत कम जानकारी
दी है।
44. 1857 के विद्रोह के बाद अंग्रेजों ने किस प्रकार
भारत पर अपने नियंत्रण को समेकित किया
(1) अवध, बिहार, मध्य भारत और दक्षिण .
भारत से ज्यादा सिपाहियों की भर्ती कर ।
(2) भूमिहीनों तथा किसानों की रक्षा के लिए
नीतियाँ बनाकर।
(3) तुष्टिकरण तथा संपत्ति अधिकारों की
सुरक्षा करके।
(4) ईस्ट इंडिया कंपनी के सारे अधिकार
ब्रिटिश साम्राज्य के हाथ में सौंप कर ताकि
भारतीय मामलों को ज्यादा बेहतर ढंग से
सँभाला जा सके।
45. निम्नलिखित में से क्या प्रतिनिधि लोकतंत्र की
विशेषता नहीं हैं
(1) प्रतिनिधियों के हाथ में निर्णय-निर्माण की
प्रक्रिया
(2) जनता की निर्णय निर्माण की प्रक्रिया में
प्रत्यक्ष सहभागिता
(3) जनता को मतदान का अधिकार
(4) मतदान द्वारा प्रतिनिधि का चुनाव
46. भारत के किस क्षेत्र को छोटा तिब्बत कहा गया
(1)अरुणाचल प्रदेश
(2) सिक्किम
(3) हिमाचल प्रदेश
(4) लद्दाख
47. भारत में अपील प्रणाली या पौनर्वादिक प्रणाली
किसे कहते हैं
(1) न्यायालय के आदेश के खिलाफ संसद में
अपील का प्रावधान ।
(2) राज्य कार्यपालिका प्रमुख का सर्वोच्च
अपील प्राधिकारी के रूप में कार्यरत होने
का प्रावधान।
(3) निचली न्यायालय के आदेश के खिलाफ
उच्च न्यायालय में अपील का प्रावधान ।
(4) न्यायिक सेवा में आवेदन का प्रावधान ।
48. निम्नलिखित में से कौन सा प्रायद्वीपीय पठार का
लक्षण नहीं है
(1) इसके उत्तर-पश्चिम में अरावली श्रृंखला
स्थित है।
(2) यहाँ कोयला एवं लौह अयस्क जैसे
खनिजों की प्रचुरता है।
(3) इस पठार पर पश्चिम की ओर बहने वाली
महानदी और कृष्णा नदियाँ मौजूद हैं।
(4) यह उत्तरी मैदानों के दक्षिण में स्थित है।
49. निम्नलिखित में से कौन सा कथन अफ्रीका के
बारे में सही है
(1) यही एक ऐसा महाद्वीप है जिससे होकर
कर्क, विषुवत् तथा मकर, रेखाएँ गुज़रती
(2) गोबी मरुस्थल इस महाद्वीप में स्थित है।
(3) इसके पश्चिम में यूराल पर्वत है जो इसे
एशिया से अलग करता है।
(4) अफ्रीका का बहुत बड़ा भाग दक्षिणी
गोलार्द्ध में स्थित है।
50. भारत के दक्षिणी भागों विशेषकर तमिलनाडु और
आंध्रप्रदेश में शरद् ऋतु में वर्षा होती है, क्योंकि
(1) पवन अरब सागर से बंगाल की खाड़ी की
ओर बहती है
(2) पवन बंगाल की खाड़ी से अरब सागर की
तरफ बहती है।
(3) पवन स्थल भागों से लौटकर अरब सागर
की ओर बहती है।
(4) पवन स्थल भागों से लौटकर बंगाल की
खाड़ी की ओर बहती है।
51. निम्नलिखित में से कौन भंशोत्थ पर्वत है
(1) अप्लेशियन पर्वत
(2) यूराल पर्वत
(3) वॉसजेस पर्वत
(4) हिमालय पर्वत
52. कथन (A) पृथ्वी से हमें चन्द्रमा का केवल एक
ही भाग दिखाई पड़ता है।
कथन (B) चन्द्रमा पृथ्वी का एक चक्कर लगभग
27 दिनों में पूरा करता है और लगभग इतने ही
समय में वह अपने अक्ष पर एक चक्कर भी पूरा
करता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन
कीजिए
(1) (A) और (B) दोनों सही हैं परन्तु (B)
सही व्याख्या नहीं है (A) की।
(2) (A) सही है, परन्तु (B) गलत है।
(3) (A) गलत है, परन्तु (B) सही है।
(4) (A) और (B) दोनों सही हैं और (B) सही
व्याख्या है (A) की।
53.
कायांतरित शैल के बारे में दिए गए A, B और C
कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प का
चयन कीजिए
A. आग्नेय और अवसादी शैल उच्च ताप और
दाब के प्रभाव में कायांतरित शैलों में
परिवर्तित हो जाती है।
B. कायांतरित शैल उच्च ताप और दाब के
प्रभाव में पिघलकर द्रवित मैग्मा बनाते हैं।
C. संगमरमर एक कायांतरित शैल है।
(1) A एवं B सही हैं और C गलत है।
(2) A, B और C तीनों सही हैं।
(3) A एवं c सही हैं और B गलत है।
(4) B एवं C सही हैं और A गलत है।
54. अंतरिक्ष से प्रवेश करने वाले उल्कापिंड वायुमंडल
के किस परत में आने पर जल जाते हैं
(1) बाह्य वायुमंडल
(2) बहिर्मंडल
(3) समतापमंडल
(4) मध्यमंडल
55. ऋतु प्रवास जुड़ा हुआ है
(1) घरों की पास-पास बसावट से
(2) एक छोटे घर के पौधे रखने का कृत्रिम
अहाता से
(3) ऐसे स्थान जहाँ बस्तियाँ विकसित होती हैं।
(4) लोगों के आवागमन से.
56. स्थायी पवनों के संबंध में कथन A और B पर
विचार कीजिए और सही विकल्प का चयन
कीजिए।
A. ये पवनें वर्षभर लगातार निश्चित दिशा में
चलती रहती हैं।
B. पश्चिम एवं पूर्वी पवनें इनके उदाहरण हैं।
(1) A गलत है, B सही है।
(2) A और B दोनों सही हैं।
(3) A और B दोनों गलत हैं।
(4) A सही है, B गलत है।
57. ब्राजील के कंपोस और वेनेजुएला के लानोस
उदाहरण हैं
(1) टुंड्रा प्रकार की वनस्पति के
(2) उष्ण कटिबंधीय घास स्थल के
(3) भूमध्य सागरीय वनस्पति के
(4) शीतोष्ण कटिबंधीय घास स्थल के
58. जलवायु के संबंध में कथन A और B पर विचार
कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. जलवायु वायुमंडल में दिन-प्रतिदिन होने
वाला परिवर्तन है।
B. किसी स्थान की जलवायु सिर्फ उसकी
ऊँचाई तथा उच्चावच पर निर्भर करती है।
(1) A गलत है, B सही है।
(2) A और B दोनों सही हैं।
(3) A और B दोनों गलत हैं।
(4) A सही है, B गलत है।
59. दिये गए लक्षणों A और B के आधार पर ऊर्जा-
स्रोत की पहचान करें
A. यह एक परंपरागत ऊर्जा का स्रोत है।
B. यह ऊर्जा-स्रोत तब निर्मुक्त होती है जब
अपरिष्कृत तेल को धरातल पर लाया
जाता है।
(1) प्राकृतिक गैस to
(2) भूतापीय ऊर्जा
(3)मोम
(4) बायोगैस
60. भारत का शोध संस्थान “मैत्री कहाँ अवस्थित है
(1) अंटार्कटिका
(2) यूरोप
(3) एशिया
(4) ऑस्ट्रेलिया
61. सामाजिक विज्ञान में आकलन का मुख्य उद्देश्य है
(1) शिक्षार्थियों को वर्गीकृत करने एवं चिह्नित
करने के लिए।
(2) शिक्षार्थियों के बीच सामाजिक विभेदों को
दर्शाने के लिए।
(3) शिक्षार्थियों को प्रतिपुष्टि देना तथा मानक
स्थापित करना जिनको पाने के लिए वे
प्रयासरत रहें।
(4) पाठ्यपुस्तकीय ज्ञान को याद करने की
क्षमताओं का परीक्षण तथा सभी
शिक्षार्थियों के लिए परीक्षा के तनाव को
कम करना।
62. सामाजिक विज्ञान की कक्षा में फिल्मों को एक
प्रभावी शैक्षणिक उपकरण के रूप में उपयोग
किया जा सकता है क्योंकि
A. फिल्में कक्षा के भीतर बाहरी दुनिया को
ला सकती हैं।
B. फिल्में अनदेखे और अनसुने संदी को
खोजने की शक्ति से प्रेरित करते हैं।
C. फिल्में ऐसी कहानियों, संवादों और
छवियों को सामने लाती हैं जो जीवन में
हमसे दूर हो सकती हैं।
D. फिल्में एक वस्तुनिष्ठ माध्यम हैं जो छात्रों
को एक ही तरीके से अपने विचार प्रस्तुत
करने के लिए प्रोत्साहित कर सकती हैं।
सही विकल्प का चयन करें
(1) A, B, D (2) A,C,D
(3) B, C, D (4) A, B,C
63. कक्षा में मानचित्र के प्रयोग के संदर्भ में
निम्नलिखित कथनों में सही कौन है
A. मानचित्र एक सामाजिक-राजनीतिक निर्मिति है।
B. चिरकाल से उत्तर को सदा सभी
सामाजिक-राजनीतिक संदों में मानचित्र में
ऊपर दर्शाया गया है।
C. मानचित्र एक त्रि-आयामी साधन है जबकि
हम एक दो-आयामी दुनिया में रहते है।
D. शिक्षार्थियों में समय की अवधारणा को
विकसित करने के लिए मानचित्र एक
सहायक सामग्री है।
सही विकल्प का चयन करें
(1) केवल B (2) केवल C तथा D
(3) A, B तथा c (4) केवल A
64. शिक्षार्थियों के जीवन से अधिगम को जोड़ने के
प्रयास में सामाजिक विज्ञान के शिक्षक को चाहिए
कि
A. विषय-वस्तु में विविध सांस्कृतिक दृष्टिकोणों
को इरादतन (जानबूझकर) एवं सुस्पष्ट
शामिल करें।
B. कक्षा में शिक्षार्थियों को उनके निजी एवं
पारिवारिक संदर्भ से चिह्नित करना ।
C. शिक्षार्थियों को अपने उदाहरणों एवं अनुभवों
को कक्षा में साझा करने के लिए मौका दे।
सही विकल्प का चयन करें
(1) A एवं सही हैं।
(2) Bएवं c सही हैं।
(3) केवल B सही है।
(4) A तथा B सही हैं।
65. इतिहास पढ़ाते वक्त वंशावली चार्ट का प्रयोग
होता है
A. किसी साम्राज्य या वंश के वर्धन एवं
विकास को चित्रित करने के लिए।
B. अनुक्रम एवं प्रकार्यात्मक संबंधों को
दर्शाने के लिए।
C. एक कालक्रमिक रूपरेखा देने के लिए।
D. शिक्षार्थियों में स्थान की अवधारणा
विकसित करने के लिए।
सही विकल्प का चयन करें
(1) A,C तथा D सही हैं।
(2) B,C तथा D सही हैं।
(3) केवल C तथा D सही हैं।
(4) A, B तथा C सही हैं।
66. दृष्टि बाधित शिक्षार्थियों के साथ कार्य करते समय
एक सामाजिक विज्ञान शिक्षक को किस प्रकार से
शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में अनुकूलन करना चाहिए
A. यथोचित विराम तथा पुनरावृत्ति के साथ
स्पष्ट एवं उच्च आवाज में बोलना।
B. विविध प्रकार के आकर्षक दृश्यों वाले
कार्यपत्रों का प्रयोग करना।
C. मौखिक संकेतों द्वारा कल्पना करने के
अवसरों को उत्पन्न करना।
D. कक्षा में चर्चा के दौरान टेक्टाइल (स्पर्श
करने वाली) सामग्रियों को शामिल करना ।
सही विकल्प का चयन करें
(1) केवल A,C तथा D
(2) केवल B
(3) केवल B,C तथा D
(4) केवल A तथा B
67. सामाजिक विज्ञान शिक्षण में प्रोजेक्ट विधि के
कथनों पर विचार करें
A. यह उपयोगितावादी दृष्टिकोण से प्रेरित है।
B. यह शिक्षार्थियों को खोजी बना देता है।
C. यह पूर्णरूपेण एक शिक्षक केन्द्रित विधि है।
D. यह स्व-निर्देशित क्रियाकलापों द्वारा
अधिगम को मानती है।
सही विकल्प का चयन करें
(1) A, B एवं c सही हैं।
(2) A, B एवं D सही हैं।
(3) A,C एवं D सही हैं।
(4) A एवं B सही हैं।
68. अन्वेषण को इच्छुक रचनात्मक दृष्टिकोण से एक
सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका अपने शिक्षार्थियों
को किस रूप में देखेगी
A. सामाजिक प्रक्रियाओं में खोज करने को
उत्सुक।
B. स्रोतों के आधार पर कल्पनाशील।
C. समस्याओं के समाधान के सुझावों की
कोशिश करने वाले।
D. विवादास्पद मुद्दों को उच्चतर शिक्षा के
स्तर पर चर्चा करने के लिए स्थगित करने
वाले।
सही विकल्प का चयन करें
(1) केवल A, B एवं C
(2) केवल A, B एवं D
(3) केवल B, C एवं D
(4) केवल A एवं B
69. सामाजिक विज्ञान के पाठ्यचर्या को अधिक
समावेशी बनाने में निम्न में से कौन सहायक हो
सकता है
A. पाठ्यचर्या को जेंडर सम्बन्धित मुद्दों से
जोड़ना।
B. कक्षा में एकरूप निर्देश एवं एक निश्चित
शिक्षण शैली।
C. विभिन्न स्रोतों को शामिल करना
अधिकारिक एवं निम्नवर्गीय प्रसंगों के।
D. एक परीक्षापत्र सभी शिक्षार्थियों के लिए।
सही विकल्प का चयन करें
(1) केवल A एवं
(2) केवल B एवं D
(3) केवल B,C एवं D
(4) केवल A एवं B
70. विद्यार्थियों को विवेचनात्मक होना क्यों सीखना
चाहिए
(1) समाज में यथा-स्थिति बनाए रखने के
लिए।
(2) यह समझने के लिए कि मुद्दे उनकी खुद
की जिंदगी से कैसे जुड़े हुए हैं।
(3) एकरूप, समशील दृष्टिकोण की कद्र करने
के लिए।
(4) कमियों को इंगित करने के लिए एवं
लगभग सभी चीजों पर दोषदर्शी होने के
लिए।
71. निम्नलिखित उदाहरणों में से विविधता को दर्शाने
वाले उदाहरण का चयन करें -
(1) एलेन एक गरीब परिवार से वास्ता रखता
है, जबकि साईमन का परिवार बहुत
अमीर है।
(2) रघु सुरेश को फुटबॉल की टीम में शामिल
नहीं करना चाहता है क्योंकि वह समाज
के एक खास समुदाय से आता है।
(3) परितोष को बांग्ला अच्छी आती है, वही
सुचिता हिंदी बोलती है।
(4) सरोज को स्कूल जाने का मौका मिला
जबकि निर्मला को स्कूल जाने का मौका
नहीं मिला।
72. एक स्कूल के सामाजिक विज्ञान के शैक्षणिक
भ्रमण में जीरो, बोमडिला, नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान,
तवांग तथा लिसांग गाँव को शामिल किया गया।
किस माध्यम से विद्यार्थियों को आप भ्रमण किए
गए दो राज्यों को इंगित करने को कहेंगे
(1) मणिपुर एवं सिक्किम एक समय रेखा पर
(2) अरुणाचल प्रदेश एवं मणिपुर एक मानचित्र
पर
(3) नागालैंड एवं त्रिपुरा एक समय रेखा पर
(4) मिज़ोरम एवं मेघालय एक मानचित्र पर
73. सामाजिक विज्ञान की समसामयिक समझ
अध्यापकों को निम्नलिखित सभी को करने को
प्रोत्साहित करती है, केवल इसको छोड़कर
(1) प्रश्नों के समान उत्तर देने के लिए
शिक्षार्थियों को प्रोत्साहन देना जिससे कि
सभी बेहतर बन सकें।
(2) शिक्षार्थियों को दिए गए विषयवस्तु पर
प्रश्न बनाने की क्षमता के लिए प्रशंसा
करना तथा उसे अधिगम की जाँच के लिए
वैध स्वीकारना।
(3) शिक्षार्थियों को कक्षा में विकसित ज्ञान को
मूर्त परिस्थितियों में उपयोग करने के लिए
अवसर देना।
(4) शिक्षार्थियों को दूसरों के स्थानीय अनुभवों
को पढ़ने तथा स्वयं के अनुभवों को
खोजने के लिए।
74. निम्नलिखित में से जेंडर रूढ़िवादिता का उदाहरण
नहीं है
(1) सिर्फ लड़कियों को कक्षा का बोर्ड सजाने
के लिए कहा जाता है।
(2) हालांकि लड़के कक्षागत चर्चा में दबदबा
बनाने का प्रयास करते हैं लेकिन लड़कियों
एवं लड़कों, दोनों की सहभागिता को
प्रोत्साहित किया जाता है।
(3) कक्षा में अनुशासन बनाये रखने के लड़कों
एवं लड़कियों को अलग अलग पंक्तियों में
बिठाना।
(4) सिर्फ लड़कों को फटबॉल टर्नामेंट में भाग
लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
75. सामाजिक विज्ञान शिक्षण को प्रभावी बनाने के
लिए आवश्यक होगा
A. अतीत के सभी सांस्कृतिक प्रथाओं को
बनाए रखना।
B. साहित्यिक स्रोतों का समालोचनात्मक
विश्लेषण करना चाहे वो कितनी भी पुरानी हो ।
C. सभी गैर-शाब्दिक स्रोतों का निष्कासन
करना।
D. स्रोतों के ट्राई-एनयूलेशन (त्रिकोणीयन) को
प्रमुखता देना।
सही विकल्प का चयन करें
(1) केवल B तथाc (2) केवल B तथा D
(3) केवल C तथाD (4) केवल A तथा C
76. कक्षा में सामाजिक न्याय के प्रति संवेदनशीलता
को प्रोत्साहित किया जा सकता है
A. कक्षा में विचार-विमर्श के दौरान
समकालीन जन आंदोलनों और
पक्षसमर्थन की कहानियों के अंशों को
शामिल करके।
B. भारतीय सामाजिक परिवेश के ऐतिहासिक
सन्दर्भी को एक गैर-बराबर शक्ति
समीकरण के रूप में देख कर ।
C. सामाजिक न्याय पर आधारित संवैधानिक
प्रावधानों को कक्षा चर्चाओं में शामिल
करके।
D. कक्षा के दोषी बच्चों को तुरंत शारीरिक
दंड देकर।
सही विकल्प का चयन करें
(1) A, B और C
(2) B,C और D
(3) C और D
(4) A और B
77. इतिहास शिक्षणशास्त्र प्रयास करेगा कि
A. इतिहास का निर्माण स्रोतों पर आधारित
होता है।
B. इतिहास सामाजिक प्रक्रियाओं में निरंतरता
और बदलाव को खोजे ।
C. इतिहास व्याख्यानों के विभेदों से संलग्न हो
तथा प्रमुख समुदाय के विचारों को
अनुमोदित करें।
D. इतिहास घटनाओं को एक काल विशेष के
सामाजिक राजनीतिक संदर्भो में रख कर
देखे।
सही विकल्प का चयन करें
(1) केवल A, B तथा D
(2) केवल A,C तथा D
(3) केवल B, C तथा D
(4) केवल A, B तथा c
78. प्रदूषण रहित हवा का अधिकार, भारत में किस
मौलिक अधिकार के भाग के रूप में स्वीकारा
गया है
(1) जीवन
न्याय
(3) आज़ादी
(4) समानता
79. भारत का वर्णन करने के लिए विविधता में एकता
मुहावरे का निर्माण किसने किया था
(1) बी.आर. अम्बेडकर
(2) एम.के. गांधी
(3) राजेन्द्र प्रसाद
(4) जवाहरलाल नेहरू
80. लोक सभा में कितने सदस्य मनोनीत होते हैं ना
की मतदान द्वारा चुन कर आते हैं
(1) 1 (एक)
(2) 2 (दो)
(3) 0 (कोई भी नहीं)
(4) 4 (चार)
81. 2006 में नेपाल में सरकार का रूप राजतंत्र से
बदल कर________ हो गया।
(1) तानाशाही
(2) लोकतंत्र
(3) अल्पतंत्र
(4) एकतंत्र
82. जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोस्टा रीका उपागम किसे
कहा गया है
(1) सुरक्षा बजट पर स्वास्थ्य बजट से ज्यादा
खर्च करना।
(2) सैन्य बल ना रखना ताकि जन स्वास्थ्य पर
ज्यादा खर्च किया जा सके।
(3) सेना के जवानों के स्वास्थ्य पर खर्चा
करना।
(4) स्वास्थ्य और सुरक्षा पर एक समान खर्च
करना।
83. 1997 में भारतीय उच्चतम न्यायालय ने विशाखा
निर्देश की रचना महिलाओं को_____
यौन
उत्पीड़न से बचाने के लिए की।
(1) कार्यस्थलों पर
(2) वैवाहिक संबंधों में
(3) सड़कों पर
(4) गाड़ियों में
84. निम्नलिखित में से कौन, भारत में एक राज्य के
राज्यपाल की नियुक्ति करते हैं
(1) संसद के सदस्य
(2) केन्द्र सरकार
(3) अटार्नी जनरल
(4) विधानसभा के सदस्य
85. निम्नलिखित में से कौन ग्रामीण प्रशासनिक
अधिकारी नहीं है
(1) नगर निगम वार्ड काउंसिलर
(2) भूमि रिकार्ड अधिकारी
(3) लेखपाल
(4) पटवारी
86. भारतीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दिये गये
डी.के.बासू निर्देश क्या हैं
(1) बच्चों के हानिकारक रोज़गारों से बचाव के
लिए निर्देश।
(2) घरेलू हिंसा से महिलाओं के बचाव के
लिए निर्देश ।
(3) गिरफ्तारी, नज़रबन्दी और पूछ-ताछ के
दौरान पुलिस द्वारा पालन की जाने वाली
प्रक्रियाओं से जुड़े निर्देश ।
(4) कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम
के लिए निर्देश।
87. वन अधिकार कानून-2006 अपने शीर्षक में
कौन सी श्रेणी के अधिकारों को स्वीकारता है
(1) अनुसूचित जातियाँ
(2) आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग
(3) अति पिछड़ी जातियाँ
(4) अनुसूचित जनजातियाँ
88. द्वितीयक स्रोत का एक उदाहरण है
(1) जनगणना रिपोर्ट, 2011
(2) जन्म एवं मृत्यु के पंजीकरण रिकार्ड
(3) हमारे अतीत-(I) - कक्षा 6 के लिए
एन.सी.ई.आर.टी. की इतिहास की
पाठ्यपुस्तक
(4) भारत का संविधान
89. नीचे दिए दो कथनों पर विचार कीजिए
A. परीक्षाएँ, तंत्र की सुविधा के लिए निर्मित
कृत्रिम परिस्थितियाँ हैं, न कि व्यक्तिगत
शिक्षार्थी के लिए।
B. स्मृति परीक्षण से दर दक्षताओं के परीक्षण
पर ज़ोर के रूप में बदलाव सामाजिक
विज्ञान की कक्षाओं में तनाव को कम
करेगा।
(1) दोनों कथन A एवं B सही हैं।
(2) कथन A सही है, किन्तु कथन B गलत
(3) कथन B सही है, किन्तु कथन A गलत
(4)केवल कथन A सही है।
90. सामाजिक विज्ञान के अध्यापक/अध्यापिका का
मुख्य उद्देश्य होना चाहिए
(1) सभी तत्त्व जो समाज का निर्माण करते हैं,
उनके बीच के संबंधों का बोध कराना ।
(2) शिक्षार्थियों को सामाजिक-ऐतिहासिक
तथ्य याद करवाना।
(3) समाज में यथास्थिति बनाए रखने तथा
सरकार के सभी निर्णयों को स्वीकार करने
के लिए शिक्षार्थियों को तैयार कराना ।
(4) शिक्षार्थियों में प्रतिस्पर्धा जागृत करना।